AI का कमाल, आगरा पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी; दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार
आगरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंबल में लपेट कर फेंके गए युवती के शव की गुत्थी आगरा पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस AI से सुलझा ली है. जहा युवती की पहचान सोनाली निवासी महोबा के रूप में हुई है. पुलिस टीम ने छानबीन के बाद सोनाली की हत्या में उसके प्रेमी सनी को रविवार रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सोनाली के परिजनों से संपर्क कर घटना क्रम की जानकारी साझा की है.
आपको बता दें की बीते शुक्रवार दोपहर यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली टोल प्लाजा से दो किलोमीटर दूर गांव सौरई के पास कंबल में लिपटा युवती का शव मिला था. वही प्राथमिक जांच में पुलिस टीम को युवती के पैरों में बिछुए, मांग में सिंदूर, कान में बाली और हाथ में अंगूठी मिली थी. महिला के हाथ पर आरएस और सनी गुदा था. हाथ पर लिखे सनी को बिगाड़ने का भी प्रयास किया गया था. साथ ही युवती के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान थे. चेहरे पर खून लगा था. जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा था.
वही डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया. हालांकि कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद AI का सहारा लिया गया. एआई से युवती का चेहरा तैयार कराया गया. चेहरा सोशल मीडिया एकाउंट से मिलान कराया गया तो सोनाली नाम की युवती का प्रोफाइल मिला. साथ ही जिसके आधार पर पुलिस की एक टीम सोनाली की तलाश में दिल्ली में पहुंची. जहां से केस की कड़ियां जुड़ने लगीं.
वही डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला कि सोनाली महोबा के विजयनगर निवासी है. जिसकी शादी हो चुकी थी, मगर उसने पति को छोड़ दिया था और महोबा निवासी प्रेमी सनी के साथ दिल्ली के जहांगीरपुरी में किराये पर रहने लगी थी. पुलिस टीम जब दिल्ली पहुंची तो मकान में ताला लगा था. जिस पर पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि पड़ोसियों ने बताया कि दोनों तीन दिन पहले कहीं गए थे. पड़ोसियों से पूछताछ में नोएडा निवासी एक युवक की जानकारी मिली. युवक सोनाली के प्रेमी सनी का भाई था. जिससे संपर्क करने के बाद सनी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में सनी ने सोनाली की शिनाख्त पक्की हो गई.
जहा डीसीपी मुताबिक पूछताछ में सनी ने बताया कि वह सोनाली से पीछा छुड़ाना चाह रहा था. सोनाली शादी का दबाव बना रही थी. जबकि मैं दूसरी प्रेमिका के चक्कर में था. जिसके लिए सोनाली को रास्ते से हटा दिया. इसमें मेरे दो दोस्तों ने साथ दिया. प्लान के तहत सोनाली की हत्या के बाद शव कार की सीट पर रखकर यमुना एक्सप्रेस-वे पहुंचे. जहां खंदौली टोल प्लाजा से दो किलोमीटर दूर गांव सौरई के पास शव फेंक दिया था. सनी की गतिविधियां संदिग्ध हैं, उसके कई गैंग से संपर्क हैं. ऐसे कई बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है.
