---Advertisement---

अजीत पवार प्लेन क्रैश बड़ी साजिश,इसमें ताकतवर लोग शामिल’

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अजीत पवार प्लेन क्रैश बड़ी साजिश,इसमें ताकतवर लोग शामिल’, रोहित पवार ने राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को पूर्व डिप्टी सीएम और अपने चाचा अजीत पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत के मामले में पारदर्शी जांच की मांग की है. साथ ही केंद्रीय उड्डयन मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद किंजरापु राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग की.

पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर की मौत के पीछे साजिश की बात दोहराते हुए, उन्होंने आरोप लगाया है कि टीडीपा का वीएसआर से लिंक है, जिसके प्लेन क्रैश में पवार की मौत हो गई थी. यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवार ने कहा कि, सरकारी एजेंसियां ​​जो जांच कर रही हैं, उससे महाराष्ट्र के लोगों के मन में बहुत सारे सवाल हैं. हम जितनी गहराई में जा रहे हैं, हमें और जानकारी मिल रही हैं.”

उन्होंने टीडीपी का जिक्र करते हुए कहा, “इस वीएसआर नाम की कंपनी को बड़े असरदार लोगों का सपोर्ट है. इनमें से कई लोग सरकार से हैं। एक राज्य में वे सरकार में हैं. वे उस पार्टी से हैं जो केंद्र में मुख्य पार्टी (BJP) को सपोर्ट कर रही है. इसके अलावा, कई बिजनेसमैन जिनका पॉलिटिकल खानदान है, वे भी VSR कंपनी में शामिल हैं.”

घटना के पीछे साजिश के अपने दावे पर अड़े हुए रोहित पवार ने कहा, “अगर हम साजिश की बात करें, तो दो तरह की साजिश हो सकती है. एक पॉलिटिकल और दूसरी कमर्शियल. हम सही वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं. VSR कंपनी जो जिम्मेदार है, अगर कोई उसे सपोर्ट कर रहा है और बचा रहा है, तो यह भी एक साजिश हो सकती है.”

रोहित पवार ने कहा, “इस कंपनी के पीछे ताकतवर लोग हैं. DGCA के बड़े अधिकारी इसमें शामिल हैं. अगर अजित दादा को इंसाफ दिलाना है, तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ही उन्हें इंसाफ दिला सकते हैं, क्योंकि इसमें शामिल लोग भी ताकतवर हैं.” उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से इस मामले की जांच को देखने का आग्रह किया. पवार ने यह भी बताया कि वह इस बारे में प्रधानमंत्री को ईमेल करेंगे.

रोहित पवार का कहना है कि, चंद्रबाबू नायडू के परिवार के सदस्य इस कंपनी को फंड कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, अगर TDP की VSR से नजदीकी है, तो जांच ठीक से कैसे हो सकती है. ऐसे में उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने आगे कहा जब ​​तक जांच चल रही है, राम मोहन नायडू को पद पर बने रहना सही नहीं है.

उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता से भी इस मामले को देखने की अपील की. इस महीने की शुरुआत में यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था, “VSR प्लेन का रखरखाव बहुत खराब तरीके से करती है और इसी वजह से अजीत दादा का प्लेन एक्सीडेंट हुआ. साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि, चाहे कोई इमरजेंसी हो, VSR प्लेन का इस्तेमाल न करें. उन्होंने इस घटना पर कई सवाल भी उठाए थे और पवार के लिए इंसाफ मांगा था.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें "कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"
"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"

"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही...

Share & Earn