---Advertisement---

अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 7.64 लाख की जब्त मदिरा नष्ट, 507 मामलों से हड़कंप

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 7.64 लाख की जब्त मदिरा नष्ट, 507 मामलों से हड़कंप

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आबकारी विभाग के अधिकारी एस.के. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 से अब तक जिले में कुल 507 आबकारी प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जो विभाग की लगातार सक्रियता और सख्ती को दर्शाते हैं।

वही एस.के. सिंह के अनुसार, इन प्रकरणों के दौरान जब्त की गई करीब 7 लाख 64 हजार रुपये मूल्य की अवैध मदिरा को विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए नष्ट किया गया। यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कड़ा संदेश है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भी बेहद अहम मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर आबकारी विभाग की पैनी नजर बनी हुई है।

आबकारी विभाग की टीम लगातार संदिग्ध स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है, जिससे इस अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अवैध शराब के सेवन से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

वही एस.के. सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी हाल में अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं करेगा और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें टॉपर को ‘टॉप’ गिफ्ट: मेहनत के इनाम में मिली पानी की बोतल!
टॉपर को ‘टॉप’ गिफ्ट: मेहनत के इनाम में मिली पानी की बोतल!

टॉपर को ‘टॉप’ गिफ्ट: मेहनत के इनाम में मिली पानी की बोतल! मेहनत लाखों...

Share & Earn