---Advertisement---

बैगा बिटिया अनामिका को मिलेगी पूरी मदद, NEET कोचिंग से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सरकार देगी साथ”

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: बैगा बिटिया अनामिका को मिलेगी पूरी मदद, NEET कोचिंग से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सरकार देगी साथ”

सीधी जिले के ग्राम डेवा की रहने वाली बैगा समुदाय की बिटिया अनामिका बैगा को लेकर सामने आए मामले में अब बड़ा और राहत भरा अपडेट सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि अनामिका को उसकी पढ़ाई के लिए पूरी सरकारी सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद न केवल अनामिका, बल्कि उसके परिवार और क्षेत्र के लोगों में भी नई उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि शुक्रवार को सीधी प्रवास के दौरान बिटिया अनामिका बैगा ने उनसे पढ़ाई में मदद के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद जब पूरे मामले की जानकारी ली गई तो यह तथ्य सामने आया कि अनामिका फिलहाल NEET परीक्षा की तैयारी कर रही है और उसे कोचिंग की पढ़ाई तथा छात्रावास की सुविधा के लिए सहायता की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अनामिका ने अभी तक NEET की परीक्षा नहीं दी है, लेकिन वह पूरी लगन और मेहनत से इसकी तैयारी कर रही है।

जानकारी संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अनामिका के लिए तत्काल उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उसकी तैयारी में कोई बाधा न आए। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में यदि अनामिका का मेडिकल कॉलेज में चयन होता है, तो राज्य सरकार की ओर से उसे हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

डॉ. मोहन यादव ने भावनात्मक शब्दों में लिखा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक दिन बिटिया अनामिका एक विख्यात चिकित्सक के रूप में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेगी।” मुख्यमंत्री के इस बयान को आदिवासी समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले अनामिका ने सरकार और प्रशासन पर मदद न मिलने के आरोप लगाए थे और मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश के दौरान उसे सुरक्षा कारणों से अंदर न जाने दिए जाने की बात सामने आई थी। इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक संवेदनशीलता और सरकारी योजनाओं की पहुंच को लेकर सवाल खड़े किए थे।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन
100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन

100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn