इंक्लोजर में कैद 2 बाघो को मिलेगी निजाद, होंगे आजाद
उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)
Bandhavgarh Tiger Reserve : मध्य प्रदेश की उमरिया जिले में सबसे ज्यादा इस समय पर बाघ मौजूद हैं। जहां बाघों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है अब यहां से दूसरे क्षेत्रों में भी बाघ भेजे जा रहे हैं। जहां दूसरे जगह पर जाकर वे जीवन यापन करेंगे और लोगों को मनोरंजन के साथ ही साथ खुद अपनी टेरिटरी भी बनाएंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इंक्लोजर में कैद दो बाघों को जल्द ही आजादी मिलने जा रही है।
Bandhavgarh Tiger Reserve: इंक्लोजर में कैद इन 2 बाघों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगलों में छोड़ा जाएगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मगधी परिक्षेत्र में स्थित इंक्लोजर में बांधवगढ़ के जंगलों से रेस्क्यू किये दो नर बाघ कैद किया हैं।
वही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दोनों बाघों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा। जहा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजने के लिए बीटीआर प्रबंधन को पीसीसीएफ वन्य प्राणी ने निर्देश दे दिए है। बांधवगढ़ के दोनों बाघ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगलों में अपनी टेरिटरी बनाएंगे।
Bandhavgarh Tiger Reserve : वही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि इंक्लोजर से दो बाघों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी एन अंबाडे ने निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही बाघों को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जंगल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।