---Advertisement---

बड़ा हादसा, यात्री बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बड़ा हादसा, यात्री बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत

काठमांडू: नेपाल के धाडिंग जिले में सोमवार सुबह एक यात्री बस के त्रिशूली नदी में गिर गई. इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जो गजुरी के पास हुआ.आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब पोखरा से काठमांडू आ रही बस सुबह 1.30 बजे काठमांडू से लगभग 90 किमी पश्चिम में पृथ्वी हाईवे पर त्रिशूली नदी में गिर गई.भट्ट के मुताबिक, मौके से 17 लाशें बरामद की गई हैं और 28 यात्रियों को बचा लिया गया है. हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के जवानों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया है.

अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे में मारे गए लोगों में न्यूजीलैंड का एक पुरुष यात्री है. घटना में घायल हुए लोगों में एक जापानी और एक डच नागरिक (दोनों महिलाएं) शामिल हैं.

हालांकि बस हादसे का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि हादसे का कारण ओवर स्पीडिंग हो सकता है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें "कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"
"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"

"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही...

Share & Earn