---Advertisement---

बेटे ने किया पिता का मर्डर, फिर बिरयानी खाकर सो गया, आरोपी गिरफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बेटे ने किया पिता का मर्डर, फिर बिरयानी खाकर सो गया, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के वनांचल संभाग सरगुजा में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां के अंबिकापुर शहर से सटे परसापाली गांव में हत्या की ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान और परेशान कर दिया. सोमवार देर रात को यहां एक युवक ने अपने पिता की टांगी से वारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता के शव को पानी की टंकी में छिपा दिया. उसके बाद उसने बिरयानी बनाकर खाई. बिरयानी खाने के बाद वह सो गया.

आरोपी युवक गिरफ्तार

सोमवार रात को परसापाली गांव में यह वारदात हुई. उस दौरान गांव में काफी हंगामा हुआ. जिसके बाद लोगों ने सुबह पुलिस को इस बात की सूचना दी. पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली. आरोपी युवक को सरगुजा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

बेटे और पिता में शराब को लेकर विवाद हुआ. उसके बाद गुस्से में बेटे ने पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी. शव को पानी की टंकी में छिपा दिया- राकेश प्रधान, परिजन

घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के परसापाली की हैं, जहां आपसी विवाद में नाराज बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया.बड़ी बात ये रही की सनकी पुत्र ने पिता की हत्या के बाद घर में बिरयानी बनाकर खाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है-सीपी तिवारी,थाना प्रभारी मणिपुर

जांच में पुलिस ने किया अहम खुलासा

मणिपुर थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने मीडिया को बताया कि जांच में पता चला है कि प्रभात केरकेट्टा ने अपने पिता पारसनाथ केरकेट्टा की मौत हो गई. आरोपी ने टांगी से वार पर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103 (1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ हो रही है.

इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया है. इस मर्डर कांड ने सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ को सन्न कर दिया है. एक बेटे ने अपने पिता की हत्या की और उसके बाद बिरयानी खाकर सो गया.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें दिल्ली पहुंचते ही चर्चा में आए काकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, हाथों में दिखी बाबा साहेब की किताब
दिल्ली पहुंचते ही चर्चा में आए काकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, हाथों में दिखी बाबा साहेब की किताब

दिल्ली पहुंचते ही चर्चा में आए काकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, हाथों...

Share & Earn