---Advertisement---

Sidhi news:राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भावना का हुआ चयन

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:दतिया मे हुई राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की वजह से सीधी की बेटी भावना वर्मा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम मे लगातार दूसरी बार चयन हुआ है। जानकारी दे दे की भावना वर्मा दतिया मे संपन्न राज्य स्तरीय शालेय नं 19 क्रिकेट प्रतियोगिता मे रीवा संभाग टीम की कप्तान थीं स राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे हुनर दिखाने वाली भावना वर्मा पिता नवीनशंकर वर्मा माता अरुणा वर्मा की पुत्री है।

Sidhi news:भावना वर्मा शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय सीधी क्र. 1 मे 12वी की छात्रा है। भावना ने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत क्लास 7 मे रहते हुए सन 2019-20 से की थीं। इसी सत्र से भावना राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल रही है व लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता मे चयन हुआ है।

Sidhi news:भावना वर्मा का राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर क्रिकेट प्रेमियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालो मे राजेश मिश्रा सांसद, रीती पाठक विधायक सीधी, केके तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, डॉ. प्रेमलाल मिश्रा जिला शिक्षाधिकारी, शम्भूनाथ त्रिपाठी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, हरिशंकर पाण्डेय जिला क्रीड़ाधिकारी सीधी, कीर्ति सिंह खेल प्रशिक्षक उत्कृष्ट विद्यालय सीधी, सुवेंदु शर्मा कोच ललिता शर्मा क्रिकेट अकादमी सीधी व अन्य क्रिकेट प्रेमी शामिल है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment