---Advertisement---

भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत,जाने पूरा मामला

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत

मध्य प्रदेश-शिवपुरी जिले के फोरलेन हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय प्रतिमा प्रजापति पत्नी पिंटू प्रजापति अपने 23 वर्षीय बेटे अंकित के साथ बाइक से अपने गांव गोरा भूवका जिला जालौन उत्तरप्रदेश से राजस्थान के कोटा जा रही थीं। बताया जा रहा है कि मां-बेटा पानी बतासा का व्यापार करने के लिए कोटा जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर बड़े गांव और सुजवाया के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि प्रतिमा प्रजापति ट्रक के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। घायल अंकित को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन
100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन

100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn