---Advertisement---

भोपाल में प्रेमी के साथ भागी पत्नी, सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, वीडियो बनाकर कर ली आत्महत्या

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

भोपाल में प्रेमी के साथ भागी पत्नी, सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, वीडियो बनाकर कर ली आत्महत्या

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने पत्नी के भाग जाने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली. पीड़ित ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें वह अपनी मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस इस पूरे मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.

पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर की खुदकुशी

पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है. यहां पंकज अहिरवार नामक एक युवक ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के मुताबिक, पंकज अहिरवार एक प्राइवेट कंपनी में गैस सिलेंडर डिलेवरी का काम करता था. पत्नी के भाग जाने से दुखी होकर उसने एक वीडियो बनाय और फिर मौत को गले लगा लिया. वीडियो में मृतक ने पत्नी और उसके प्रेमी विकास पालकर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया और दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

थाने में बुलाकर प्रताड़ित करने का आरोप

कुछ दिन पहले मृतक पंकज अहिरवार की पत्नी ने गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिससे वह डिप्रेशन में था. मृतक ने वीडियो संदेश में यह भी बताया कि उसे कई बार थाने में रखा गया. इससे से परेशान होकर वह अपनी जान दे रहा है. कई बार बुलाने पर भी पत्नी लौटने को तैयार नहीं है. उलटा उस पर अनर्गल आरोप लगाकर जेल में बंद करने की धमकी देती है.

मृतक के भाई ने लगाया गंभीर आरोप

मृतक के छोटे भाई गगन ने बताया, “भाभी संध्या विकास से फोन पर घंटों तक बातें करती थी. इस बात से नाराज होकर भैया उनको डाटते थे. दोनों के बीच इसी बात को लेकर कई बार विवाद होते थे. पिछले दिनों भाभी, भैया को छोड़कर विकास के साथ रहने चली गई. इससे डिप्रेशन में आकर भैया ने आत्महत्या कर ली. इस बात का जिक्र उन्होंने अपनी आखिरी वीडियो में भी किया है.”

वहीं, निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने कहा, “मृतक के वीडियो की जांच करवाई जाएगी. वीडियो को जब्त कर लिया है. परिजनों के बयान के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. उसकी पत्नी और अन्य युवक विकास को लेकर जो मृतक ने आरोप लगाए है उसकी भी जांच की जाएगी.”

पंकज के आत्महत्या के बाद उसके परिजन ने उसकी पत्नी और प्रेमी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए न्याय की मांग की है. परिजन ने सारे एविडेंस पुलिस को सौंप दिए हैं, लेकिन पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी
सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी

सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह...

Share & Earn