---Advertisement---

भुईमाड़ थाना घेराव,आदिवासियों का फूटा गुस्सा, युवक से मारपीट व करंट लगाने का आरोप,कार्रवाई की मांग तेज

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Updated on:

---Advertisement---

भुईमाड़ थाना घेराव,आदिवासियों का फूटा गुस्सा, युवक से मारपीट व करंट लगाने का आरोप,कार्रवाई की मांग तेज

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग भुईमाड़ थाना परिसर पहुंचकर घेराव और विरोध प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक युवक के साथ थाने में बेरहमी से मारपीट की गई और उसे करंट भी लगाया गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

इस मामले मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंद्ररसा निवासी धर्मराज सिंह (36 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि 28 फरवरी 2026 की दरमियानी रात भुईमाड़ थाने में पदस्थ एसआई गोपाल सिंह ने शराब के नशे में उसे गाली-गलौज करते हुए घर से उठवा लिया। पीड़ित का कहना है कि उसे थाने में न ले जाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाया गया, जहां एक कमरे में बंद कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। धर्मराज सिंह का आरोप है कि इस दौरान उससे पैसों की मांग भी की गई और जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो उसके हाथ-पैर बांधकर उसे करंट लगाया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

इस घटना के बाद जब यह बात परिजनों और ग्रामीणों तक पहुंची तो क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे से सैकड़ों ग्रामीण भुईमाड़ थाने पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वही बताया जा रहा है कि घायल धर्मराज सिंह के परिवार में दो बेटे, पत्नी और मां हैं। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। ऐसे में घटना के बाद परिवार की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है।

वही प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक थाना परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। गौरतलब है कि भुईमाड़ थाना जिला मुख्यालय सीधी से लगभग 110 किलोमीटर दूर स्थित है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी भुईमाड़ ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि मामले की विभागीय जांच होगी और वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। फिलहाल ग्रामीण आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल
उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल

उमरिया में कानून ताक पर, बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn