---Advertisement---

बर्थडे पार्टी में फायरिंग से 12 वर्षीय छात्र की मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

बर्थडे पार्टी में फायरिंग से 12 वर्षीय छात्र की मौत का मामला, पूर्व एमएलसी के भाई-भतीजे समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

लखनऊ: सोमवार को कृष्णानगर थानाक्षेत्र अंतर्गत एलडीए मोड स्थित घर में पूर्व एमएलसी गुड्डू त्रिपाठी के भतीजे की बर्थ डे पार्टी में अचानक गोली चल जाने से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी थी. इसमें मृतक उनैज के पिता जमीर खान ने 3 नाबालिगों समेत संजीव त्रिपाठी, ड्राइवर और संजीव की पत्नी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी थी. इस शिकायत पर कृष्णानगर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

पिता को आरोपियों ने अस्पताल बुलाया

12 साल के उनैज के पिता जमीर ने बताया कि सोमवार को करीब 3:30 बजे बेटे उनैज़ को उसके तीन नाबालिग दोस्त और ड्राइवर अपने साथ ले गए थे. वे कार से उनैज के मित्र का जन्मदिन मनाने गए थे, फिर शाम को करीब 7:21 पर संजीव त्रिपाठी अपने मोबाइल से उनैज की मां को व्हाट्सएप कॉल करने लगे. इस कॉल को बड़े बेटे उसैद ने उठाया था. इसके बाद संजीव फोन पर धमकाने लगे और कहा कि तुम्हारा भाई लोकबंधु में है, अस्पताल आ जाओ.

अस्पताल में परिवार को धमकाया

जब परिवार लोकबंधु अस्पताल पहुंचा तो बच्चे से मिलने नहीं दिया गया और न ही उसे दिखाया गया. कुछ देर बाद पुलिस ने बच्चे का शव दिखाया जिसके माथे के बीच में गोली लगी थी. मेरी पत्नी के नंबर पर लगभग 8 बजे फिर बातचीत की थी और बड़े बेटे से कहा था कि देख लो जिंदा है या नहीं. फिर फोन कट गया और मुझे यकीन है कि इन लोगों ने मेरे बेटे को मिलकर मार दिया है.

तनाव के कारण पुलिस बल तैनात

वारदात से पहले पेरेंट्स टीचर मीटिंग में भी संजीव त्रिपाठी ने धमकी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए उनैज के घर के आस-पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. दिन भर परिजनों द्वारा शव रखकर धरना प्रदर्शन करने की आशंका बनी रही जिसके चलते कई थानों की पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया था. 12 वर्षीय उनैज का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही बेहसा स्थित घर पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए.

सुपुर्द-ए-खाक किया गया उनैज

उनैज का शव देखकर लोग बेकाबू हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर भीड़ को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया. इसके बाद शाम करीब 5 बजे उनैज को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. समाजवादी पार्टी के मोहनलालगंज सांसद आरके चौधरी भी बेहसा पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका ने सुसाइड की कोशिश की
प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका ने सुसाइड की कोशिश की

प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका ने सुसाइड की कोशिश...

Share & Earn