---Advertisement---

कोर्ट के सामने बवाल, खाकी पर हाथ, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

कोर्ट के सामने बवाल, खाकी पर हाथ, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले में कोर्ट परिसर के सामने हुई मारपीट की घटना ने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शासकीय ड्यूटी से लौट रहे एक आरक्षक के साथ सार्वजनिक स्थल पर हाथापाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया और पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

https://youtube.com/shorts/R3m1juB9Yfc?si=Fzf26Rtz-5xXHPkK

थाना कोतवाली उमरिया में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 10 मुकेश सिंह पिता स्व. आनंद सिंह परस्ते, उम्र 40 वर्ष, ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि डाक वितरण संबंधी शासकीय कार्य से लौटने के बाद वे अपने किराये के कमरे की ओर जा रहे थे। उसी दौरान न्यायालय के सामने उन्होंने देखा कि न्यायालय कर्मचारी विमल लडिया एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति से मारपीट कर रहा है।

 

मिली के अनुसार, जब आरक्षक ने बीच-बचाव कर समझाइश देने की कोशिश की तो आरोपित कर्मचारी ने उनसे अभद्र भाषा में गाली-गलौज की और विवाद करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद दीपक मरावी, अनिल कुमार कोल और बाहिद खान ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और आरक्षक को छुड़ाया।

घटना में आरक्षक की वर्दी फटने और चेहरे व गर्दन में चोट लगने की बात सामने आई है। मारपीट का वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

इस संबंध में पन्नू सिंह परस्ते, एसडीओपी उमरिया ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शासकीय कर्मचारी के साथ सार्वजनिक स्थान पर की गई मारपीट गंभीर विषय है। कानून को हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। फिलहाल गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सिंगरौली बैंक डकैती,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 
सिंगरौली बैंक डकैती,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

सिंगरौली बैंक डकैती,एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी  बीते शुक्रवार को सिंगरौली जिले...

Share & Earn