---Advertisement---

मां बिरासिनी के दरबार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आज दोपहर करेंगे दर्शन

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

मां बिरासिनी के दरबार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, आज दोपहर करेंगे दर्शन

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन में आज 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मां बिरासिनी के दर्शन के लिए बिरसिंहपुर पाली पहुंचेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग दोपहर 2 बजे एमपीईवी के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे, जहां से सीधे मां बिरासिनी मंदिर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। मां बिरासिनी मंदिर मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में भी आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां रोजाना श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जबकि विशेष अवसरों पर भक्तों की भीड़ और बढ़ जाती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 दिसंबर को उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सुबह जंगल सफारी का आनंद लिया और वन्य पर्यटन व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। बांधवगढ़ भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री ने जिले के अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया और रात्रि विश्राम भी यहीं किया। अब नए वर्ष की पूर्व संध्या पर वे मां बिरासिनी के दर्शन कर आध्यात्मिक संदेश देने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर तैनात हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि आम भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री पुनः उमरिया लौटेंगे, जहां वे जिले में प्रस्तावित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के इस धार्मिक दौरे से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस दौरे से क्षेत्र के विकास और धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल
गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का...

Share & Earn