चोरी की अंदेशा में युवक की डंडे से बेरहम पिटाई
सीधी
चोरी के अंदेशा में एक युवक की डंडे से काफी बेरहमी से पिटाई की गई। घायल होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तत्संबंध में घायल आदित्य यादव पिता रामखेलावन यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खाम्ह थाना मझौली ने बताया कि घर से बाहर मजदूरी का काम करता हूं।
जनवरी 2026 से घर पर रहता हूं। अभी 29 मई को गांव में किराना की दुकान से साबुन लेकर लौट रहा था। दोपहर करीब 12 बजे राघवेन्द्र मिश्रा उर्फ मानु मिश्रा ने चोरी के संदेह में अपने पास बुलाया और गाली-गलौच शुरू कर दी। मना करने पर उनके द्वारा डंडा से मारपीट काफी बेरहमी से शुरू कर दी गई।
हो-हल्ला मचाने पर लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपी जाते समय धमकी दिया कि दुबारा मिला तो जान से खत्म कर देंगे। मारपीट में आदित्य यादव के हांथ, पैर एवं सिर में दाहिने तरफ चोंटे आई हैं। मझौली थाना में आरोपी के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

