---Advertisement---

चुरहट में गूंजी ट्रेन की पहली सीटी, सीधी रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

चुरहट में गूंजी ट्रेन की पहली सीटी, सीधी रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सफल ट्रायल से बढ़ी उम्मीदें

सीधी जिले के चुरहट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब पहली बार ट्रेन पहुंची और सफल ट्रायल पूरा किया गया। यह उपलब्धि सीधी जिला के लिए बड़ी प्रगति मानी जा रही है, जो लंबे समय से रेल सुविधा का इंतजार कर रहा था।

दरअसल ललितपुर से सिंगरौली रेल लाइन परियोजना के तहत यह काम किया जा रहा है। इससे पहले रामपुर नैकिन क्षेत्र में भी करीब तीन महीने पहले ट्रेन का ट्रायल हो चुका था। अब चुरहट तक ट्रेन पहुंचने से यह साफ हो गया है कि परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

वही इस मौके पर सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह उनकी लगातार कोशिशों का परिणाम है और जल्द ही सीधी मुख्य रेलवे स्टेशन तक ट्रेन पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले डेढ़ से दो महीनों में सीधी में ट्रेन पहुंच सकती है, जिसके बाद यात्री ट्रेनों की शुरुआत भी संभव हो जाएगी।

गौरतलब है कि अब इस रेल परियोजना की शुरुआत करीब पांच साल पहले हुई थी, लेकिन शुरुआत में काम की गति धीमी थी। अब कार्य में तेजी लाई गई है, जिसके चलते पटरियां तेजी से बिछाई जा रही हैं और जहां-जहां ट्रैक तैयार हो रहा है, वहां ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है।

जहा रेलवे विभाग के अधिकारी गोपाल सिंह जोधा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुरहट तक ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है और पटरियां पूरी तरह सुरक्षित एवं स्थिर हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही इस परियोजना को सिंगरौली तक जोड़ दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बरी नदी मे विधायक ने रखी बोरिया,कहा जल संरक्षित करना हमारा कर्तव्य
बरी नदी मे विधायक ने रखी बोरिया,कहा जल संरक्षित करना हमारा कर्तव्य

जल गंगा संवर्धन अभियान को मिली रफ्तार,बरी नदी में बोरी बंधान कर जल संरक्षण...

Share & Earn