---Advertisement---

Congress:बेटी बचाओ अभियान का कांग्रेस ने शुरू किया आगाज

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Congress : आज से कांग्रेस का बेटी बचाओ अभियान शुरू, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने जारी किया वीडियो संदेश

 

Congress : मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार रोकने की मंशा से कांग्रेस बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान 2 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रदेश में चलाया जाएगा और आज इसकी शुरुआत होगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बेटी बचाओ अभियान के तहत एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेश के लोगों को इससे जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है।

हम सबको आगे आना पड़ेगा -पटवारी

वीडियो संदेश के माध्यम से जीतू पटवारी ने कुछ आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश में एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार हर 17 मिनट में एक बेटी के साथ बलात्कार होता है। पटवारी ने आह्वान किया है की महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए प्रदेश के सभी लोगों को साथ आना होगा और कांग्रेस की इस मुहिम में साथ देना होगा।

“स्पीक अप” कार्यक्रम से हुई है शुरुआत

दरअसल, 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक कांग्रेस अलग-अलग कार्यक्रमों का संचालन करेगी। आज शुरुआत “स्पीक अप” कार्यक्रम से हो रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में दुष्कर्म पीड़िताओं के परिवार जनों से स्थानीय कांग्रेस के नेता मुलाकात करेंगे और उनकी समस्या का निवारण करने के लिए सरकार से गुहार लगाएंगे।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न

संवाददाता अनिल शर्मा एचपीवी वैक्सीनेशन सहित हाई रिस्क महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस...

Share & Earn