---Advertisement---

Crimenews:अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति की हत्या,प्रेमी संग मिलकर रास्ते से हटाया, पुलिस ने किया खुलासा

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Crimenews:अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति की हत्या,प्रेमी संग मिलकर रास्ते से हटाया, पुलिस ने किया खुलासा

Crimenews:मुरादाबाद – थाना भोजपुर क्षेत्र में बीती 30 जनवरी को नहर में एक युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की उसकी पत्नी और अन्य साथियों ने मिलकर हत्या कर दी.

नहर में मिला था युवक का शव 

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के मुताबिक, घटना मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र की है. बीती 30 जनवरी को भोजपुर थाना इलाके में एक युवक का शव नहर में मिला था. मृतक की शिनाख्त भोजपुर थाना क्षेत्र के गोधी निवासी अख्तर अली (45) के रूप में हुई थी. मृतक अख्तर गांव में परचून की दुकान चलाकर परिवार की जीविका चलाता था.

पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर की पूछताछ 

पुलिस की तफ्तीश में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. उन्होंने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने युवक की पत्नी शबीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी घटना से पर्दा उठ गया. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका अल्ताफ नाम के युवक से प्रेम संबंध है.

पूछताछ में आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि प्रेम कहानी में पति आड़े आ रहा था और बार-बार टोकता था. एसपी देहात ने बताया कि महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की नहर में डुबोकर हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक, महिला ने प्रेमी अल्ताफ और दो अन्य साथियों सतपाल और रंजीत के साथ मिलकर पति अख्तर की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी, प्रेमी अल्ताफ, सतपाल और रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn