जलप्रलय के बीच खाकी का संवेदनशील चेहरा, सीने तक पानी में पहुंचीं CSP रितु उपाध्याय

जलप्रलय के बीच खाकी का संवेदनशील चेहरा, सीने तक पानी में पहुंचीं CSP रितु उपाध्याय,80 साल की बुजुर्ग को हाथ जोड़कर मनाया

रीवा में भारी बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में पुलिस का मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया है।

महिला CSP रितु उपाध्याय खुद सीने तक भरे पानी के बीच प्रभावित इलाके में पहुंचीं और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। इसी दौरान करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए CSP ने हाथ जोड़कर उन्हें समझाया।

उनका यह संवेदनशील अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संकट की घड़ी में पुलिस अधिकारी की इस कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और मानवीय पहल की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

रीवा के जलभराव प्रभावित इलाकों में राहत और सुरक्षा को लेकर प्रशासन-पुलिस की सक्रियता जारी है।

Leave a Comment