बेटी ने बढ़ाया परिवार और सीधी का मान
डॉ. शालिनी द्विवेदी ने फोरेंसिक साइंस में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की
हर्ष एवं गर्व का विषय है कि हमारे सीधी जिले की निवासी अरुण कुमार द्विवेदी एसडीओ आर ई एस विभाग की सुपुत्री डॉ. शालिनी द्विवेदी ने फोरेंसिक साइंस विषय में अपनी पीएच.डी. गलगोटिया यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा से सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है।
उनका शोध विषय था:
किशोर अपराध एवं हस्तलेखन विश्लेषण इस विषय के माध्यम से अपराधियों की प्रोफाइलिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।
डॉ. शालिनी द्विवेदी की इस उपलब्धि से परिवार, गुरुजन एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन एवं समर्पण का परिणाम है।
इस उपलब्धि पर उनके पति प्रशांत त्रिपाठी, पिता अरुण कुमार द्विवेदी, मां उर्मिला द्विवेदी, भाई दीप्तेंद्र द्विवेदी एवं बहन शैलजा तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
परिवार के सभी सदस्यों ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

