---Advertisement---

अमरपुर में सरेशाम लूट, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

अमरपुर में सरेशाम लूट, पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर चौकी क्षेत्र में हुई लूट की घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। सोना-चांदी के कारोबारी से बेखौफ बदमाशों द्वारा सरेशाम बैग छीनकर फरार हो जाना यह दर्शाता है कि अपराधियों में पुलिस का डर लगातार कम होता जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमरपुर निवासी पुरुषोत्तम सोनी पिता फूलचंद सोनी रोज की तरह शाम को अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। वे सोना-चांदी का व्यापार करते हैं और प्रतिदिन दुकान का कीमती सामान बैग में लेकर घर जाते हैं। जैसे ही वे हाईवे के पास स्थित लगभग 200 मीटर लंबे सुनसान रास्ते पर पहुंचे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात आरोपी वहां आए और झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया। इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाता, दोनों आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।

बैग में करीब पांच लाख रुपये मूल्य का सोना-चांदी का सामान बताया जा रहा है। यह घटना उस इलाके में हुई, जिसे स्थानीय लोग पहले से असुरक्षित मानते हैं। इसके बावजूद यहां न तो पुलिस की नियमित गश्त नजर आती है और न ही कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था। सवाल उठता है कि यदि पुलिस को इस रास्ते के सुनसान और संवेदनशील होने की जानकारी है, तो फिर अपराध रोकने के लिए पहले से इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

घटना के बाद अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि दो अज्ञात आरोपियों द्वारा व्यापारी का बैग छीना गया है और चोरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। हालांकि, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि हर वारदात के बाद टीम बनाना और तलाश की बात करना अब एक औपचारिकता बनकर रह गया है।

व्यापारी वर्ग में इस घटना के बाद गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि रोज लाखों रुपये का सामान लेकर आना-जाना उनकी मजबूरी है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के अभाव में डर के साए में काम करना पड़ रहा है। यदि समय रहते हाईवे पर पेट्रोलिंग, रात के समय निगरानी और संदिग्धों पर नजर रखी जाती, तो शायद इस लूट को रोका जा सकता था।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई सिर्फ आश्वासन तक सीमित नजर आ रही है। अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को पकड़ पाती है और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं या नहीं।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू
MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी, जाने क्यू

MP में 2 मार्च को बसों की हड़ताल नहीं होगी CM से बैठक के...

Share & Earn