---Advertisement---

Dharmantarn:धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, स्कूल संचालक परिवार गिरफ्तार

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Dharmantarn : जबलपुर में धर्मांतरण विवाद ने पकड़ा तूल, स्कूल संचालक परिवार गिरफ्तार, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन

Dharmantarn : 30 जून 2025 – विजयनगर क्षेत्र स्थित जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल इन दिनों गंभीर विवादों के घेरे में है। भारतीय सेना की रिटायर्ड कैप्टन आकांक्षा अरोरा द्वारा धर्मांतरण और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाने के बाद स्कूल संचालक अखिलेश मेबन, उनकी पत्नी नीनू मेबन और बेटे तनय मेबन को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस गिरफ्तारी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ते हुए स्कूल में घुसने की कोशिश की, जिस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूल की आड़ में वर्षों से सुनियोजित धर्मांतरण किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल की ज़मीन को लेकर अवैध निर्माण और कब्जे का भी मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से स्कूल की नाप-जोख कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि “अखिलेश मेबन और उनका परिवार सुनियोजित तरीके से हिंदू बेटियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करवा रहा है। यह केवल आकांक्षा अरोरा का मामला नहीं है, बल्कि कई वर्षों की साजिश का परिणाम है।”

इस पूरे प्रकरण में एसडीएम पंकज मिश्रा ने बताया कि “पुलिस ने शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की है और प्रदर्शन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस बल तैनात है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
Share & Earn