---Advertisement---

दशहरे के दिन देवी मंदिर के बाहर बवाल,घोघरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दशहरे के दिन देवी मंदिर के बाहर बवाल,घोघरा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

एमपी के सीधी जिला के अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम घोघरा में दशहरे के दिन अचानक माहौल हिंसक हो गया। देवी मंदिर परिसर के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

अब प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब श्रद्धालु देवी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई महिलाएं और युवक मिलकर दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान लात-घूंसे के साथ-साथ लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया।

अब स्थानीय निवासी अमर सिंह ने बताया कि शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ, लेकिन अचानक स्थिति बिगड़ती चली गई और मारपीट भयंकर रूप ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं था।

वही मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से ऑटो में बैठकर फरार हो गए। घटना के समय वहां भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जहा इस मामले में थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि मारपीट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे।

वही फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के षड्यंत्र का 08 घंटे के भीतर पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार
अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के षड्यंत्र का 08 घंटे के भीतर पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अनिल शर्मा सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस...

Share & Earn