---Advertisement---

बरम बाबा मोड़ पर भीषण टक्कर, कई घायल अस्पताल में भर्ती

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

बरम बाबा मोड़ पर भीषण टक्कर, कई घायल अस्पताल में भर्ती

उमरिया तपस गुप्ता (799976090)

जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में बरम बाबा के समीप आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार घटना रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे हुई, जब तूफान फोर व्हीलर और एक ट्रक में जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि फोर व्हीलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग घायल होकर फंसे रह गए।

IMG 20251123 WA0000 News E 7 Live

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को खबर दी। 108 सेवा के जिला प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा के निर्देश पर तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उमरिया के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर है, जिसे डॉक्टरों की विशेष टीम ने निगरानी में रखा है। बाकी घायलों का उपचार जारी है। हादसे का स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर बरम बाबा के पास स्थित है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का कारण हो सकती है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी
सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी

सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह...

Share & Earn