---Advertisement---

एक ही परिवार के दो युवकों की मौके पर मौत, तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा में रफ्तार का कहर: एक ही परिवार के दो युवकों की मौके पर मौत, तीसरा जिंदगी की जंग लड़ रहा

चोरहटा हवाई पट्टी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, देर रात हुए हादसे से परिवार में मचा कोहराम

रीवा। जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। अगड़ाल स्थित चोरहटा हवाई पट्टी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए तीनों युवक एक ही परिवार के सदस्य थे। परिजन संजय कोल ने बताया कि दुर्घटना में छोटू कोल और दिलीप कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पंकज कोल गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक देर रात बाइक से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल पंकज को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो युवकों की एक साथ मौत से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कन्या विवाह योजना पर सियासत, 24 में सिर्फ 4 आवेदन मंजूर होने का आरोप,कार्यक्रम पर भी संशय
कन्या विवाह योजना पर सियासत, 24 में सिर्फ 4 आवेदन मंजूर होने का आरोप,कार्यक्रम पर भी संशय

कन्या विवाह योजना पर सियासत, 24 में सिर्फ 4 आवेदन मंजूर होने का आरोप,कार्यक्रम...

Share & Earn