---Advertisement---

बिजौरी में बुजुर्ग के घर सेंध , नगदी और अनाज पर हाथ साफ

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

बिजौरी में बुजुर्ग के घर सेंध , नगदी और अनाज पर हाथ साफ

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजौरी में चोरी की एक और घटना सामने आई है। इस बार चोरों ने गांव के 88 वर्षीय बुजुर्ग कल्याण सिंह के घर को निशाना बनाया। घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और नगदी सहित बड़ी मात्रा में अनाज और घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। फरियादी कल्याण सिंह, पिता छोटेलाल सिंह, ने मानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में अपराध क्रमांक 42/26 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया है।

चोरी गए सामान में 10 हजार रुपये नगद, करीब दो क्विंटल चावल, झटका मशीन का पैनल, राहर, उड़द, मूंग और अरहर की दाल शामिल है। इसके अलावा फूल के बर्तन, बटुआ, लोटा, हांडा, परात और कटोरे जैसे घरेलू उपयोग के बर्तन भी चोर उठा ले गए। कुल नुकसान लगभग 35 हजार रुपये आंका गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी छिटपुट चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन बुजुर्ग के घर इस तरह ताला तोड़कर वारदात करना चिंता का विषय है। लोगों का मानना है कि चोरों ने घर की स्थिति और समय का पहले से आकलन किया होगा।

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मस्कुले ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

घटना के बाद गांव के लोग सतर्क हो गए हैं। कई परिवारों ने रात में अतिरिक्त सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:अफवाह से बनी भीड़, पुलिस जांच में साफ हुआ सच – बच्चा चोरी की खबर पूरी तरह निराधार
Sidhi news:अफवाह से बनी भीड़, पुलिस जांच में साफ हुआ सच – बच्चा चोरी की खबर पूरी तरह निराधार

संवाददाता-: अनिल शर्मा Sidhi news:आज दिनांक 09/03/26 को सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से...

Share & Earn