---Advertisement---

एमपी के एक IAS अफसर जिन्होंने 10 सालो में रचाई 3 शादियां,तीनों पत्नियां भी मप्र से

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

एमपी के एक IAS अफसर जिन्होंने 10 सालो में रचाई 3 शादियां,तीनों पत्नियां भी मप्र में है IAS,10 सालो हुई तीन शादियां चर्चा का विषय बनी हुई है।

वही मध्यप्रदेश के एक आईएएस अफसर एक नहीं बल्कि 3 शादियां की हैं। हालांकि आईएएस अफसर ने तलाक के बाद दूसरी और फिर तीसरी शादी रचाई है। लेकिन इसमें हैरत और सबसे अधिक खास बात यह है कि उनकी तीनों पत्नियां भी मध्य प्रदेश में ही आईएएस अधिकारी के रूप मे पोस्टेड हैं जिसमें से दो अलग-अलग जिले में कलेक्टर भी है।

विश्वनीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट की माने तो जो जानकारी मिल रही है उसमें यह बताया गया कि कटनी जिले के कलेक्टर रह चुके अवि प्रसाद जिन्होंने 10 वर्षों के भीतर तीन शादियां रचाई है। तीसरी शादी अभी 2 दिन पहले शिवपुरी में रचाई गई।

वही आईएएस अवि प्रसाद ने पहली शादी आईएएस और शाजापुर की कलेक्टर रिजु वाफ़ना के साथ की। लेकिन शादी के कुछ ही समय गुजारने के बाद दोनों के बीच तलाक हो गया, इसके बाद आईएएस अवि प्रसाद की मुलाकात महिला आईएएस मिशा सिंह से हो गई, इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। इस बारभी उन दोनों के बीच विवाह का बंधन ज्यादा दिन नहीं टिक सका और कुछ ही सालों में तलाक हो गया।

इसके बाद आईएएस मिशा सिंह वर्तमान में रतलाम जिले की कलेक्टर है इसके पूर्व में वह उमरिया और जबलपुर जिले में अपर कलेक्टर रही है। जहा इसके बाद जो जानकारी फिलहाल अभी मिल रही है वह यह कि आईएएस अवि प्रसाद ने 11 फरवरी, 2026 को कूनो नेशनल पार्क में IAS अंकिता धाकरे से विवाह किया। जो मंत्रालय में उपसचिव के पद पर पदस्थ हैं। इसके पूर्व वह उज्जैन में जिला पंचायत की सीईओ रही है। इस तरह से आईएएस अवि प्रसाद ने बीते 10 वर्षों में तीन शादियां रचाई है जो प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नोट – यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से उठाई गई है इसमें किसी की भी मर्यादा को ठेस पहुंचाना हमारा उद्देश्य नहीं है यह सिर्फ जानकारी के लिए है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn