---Advertisement---

घर की चौखट पर खूनी संघर्ष,पिता और भाइयों से विवाद में युवक की मौत, झुमरिया में दूसरे दिन दूसरी मौत से दहशत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

घर की चौखट पर खूनी संघर्ष,पिता और भाइयों से विवाद में युवक की मौत, झुमरिया में दूसरे दिन दूसरी मौत से दहशत

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झुमरिया में घरेलू और जमीन विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। घर बनाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक युवक की कथित तौर पर इतनी बेरहमी से पिटाई की गई कि उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान भोला साकेत के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, भोला साकेत अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण कर रहा था। इसी बात को लेकर उसके पिता विश्वेश्वर साकेत और दो भाइयों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार सुबह विवाद फिर भड़क उठा और कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पिता और भाइयों ने मिलकर भोला साकेत की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों को समझाइश दी गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे और उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि झुमरिया गांव पिछले 24 घंटे से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एक दिन पहले ही गांव में एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई थी, जिसकी जांच अभी जारी है। इसी बीच अब पारिवारिक विवाद में युवक की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

लगातार दो दिनों में दो संदिग्ध मौतों की घटनाओं ने गांव के लोगों को चिंता में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शांत माने जाने वाले झुमरिया में अचानक बढ़ी ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा और सामाजिक माहौल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी की नजरें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कुसमी में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने के साथ भाजपा सरकार पर साधा निशाना
कुसमी में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान, पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने के साथ भाजपा सरकार पर साधा निशाना

हाथी त्रासदी से लेकर भ्रष्टाचार के मुद्दे तक: कुसमी में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान,...

Share & Earn