---Advertisement---

सरकारी दावे बनाम जनता की आवाज़ ,चंदिया जल परियोजना पर एमपीयूडीसीएल की रिपोर्ट सवालों में

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

सरकारी दावे बनाम जनता की आवाज़ ,चंदिया जल परियोजना पर एमपीयूडीसीएल की रिपोर्ट सवालों में

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के चंदिया नगर में जल प्रदाय परियोजना को लेकर एक बार फिर सरकारी दावों और ज़मीनी सच्चाई के बीच टकराव सामने आया है। मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीयूडीसीएल) के प्रबंध संचालक संकेत भोंडवे की ओर से जनसंपर्क विभाग को दी गई जानकारी के आधार पर यह प्रकाशित किया गया कि चंदिया जल प्रदाय परियोजना पूरी हो चुकी है और अब नगरवासियों को घर-घर शुद्ध पेयजल मिल रहा है। लेकिन यह दावा सोशल मीडिया पर टिक नहीं सका।

IMG 20260207 003158 News E 7 Live

जनसंपर्क विभाग द्वारा फेसबुक पर प्रकाशित पोस्ट के बाद नगर के नागरिकों ने कमेंट के जरिए अपनी बात रखी और विभागीय दावों को अधूरा बताया। लोगों का कहना है कि आज भी कई वार्डों में जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है, कहीं आंशिक रूप से पानी मिल रहा है तो कहीं बिल्कुल नहीं। कुछ इलाकों में अब भी पुरानी व्यवस्था ही चल रही है।

स्थानीय नागरिक पीयूष शुक्ला ने लिखा कि पूरे नगर में जलप्रदाय अभी चालू नहीं हुआ है। वहीं अंसार अहमद खान ने कमेंट कर बताया कि शहर में अभी भी जगह-जगह गड्ढे खुदे हुए हैं, नालियों और पाइपलाइन का काम जारी है। ऐसे में परियोजना को 100 प्रतिशत पूर्ण बताना वास्तविकता से दूर है।

IMG 20260207 002951 News E 7 Live

फेसबुक पर आए इन कमेंट्स के बाद जनसंपर्क विभाग भी चर्चा में आ गया, लेकिन विभाग ने साफ किया कि उसने वही जानकारी प्रकाशित की जो संबंधित विभाग द्वारा आधिकारिक रूप से उपलब्ध कराई गई थी। जनसंपर्क अधिकारी अरुणेंद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर आ रहे नकारात्मक कमेंट्स को संज्ञान में लिया गया है और इस संबंध में संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

 

IMG 20260207 002912 News E 7 Live

इस पूरे विवाद के केंद्र में अब एमपीयूडीसीएल का प्रबंधन है। सवाल यह उठ रहा है कि जब ज़मीन पर काम अधूरा है और नागरिक अब भी पानी के लिए जूझ रहे हैं, तो परियोजना को पूरी तरह सफल बताने की जानकारी किस आधार पर दी गई। क्या अधिकारियों को सही फीडबैक नहीं मिला, या फिर कागज़ों में काम पूरा दिखाकर उपलब्धि का श्रेय लेने की कोशिश की गई।

चंदिया जल प्रदाय परियोजना पर उठे ये सवाल सिर्फ एक नगर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह दर्शाते हैं कि योजनाओं की वास्तविक स्थिति बताए बिना किए गए प्रचार कैसे जनता का भरोसा कमजोर करते हैं। अब निगाहें इस पर हैं कि एमपीयूडीसीएल इन सवालों पर क्या जवाब देता है और चंदिया के लोगों को वास्तव में कब नियमित और पूर्ण जल आपूर्ति मिलती है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त
अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त अमित श्रीवास्तव  कलेक्टर...

Share & Earn