---Advertisement---

grandfather’s murder:पोते की गुनाहों की सजा बाबा को मिली,की गई हत्या

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

grandfather’s murder: नाबालिग युवती को लेकर भागा युवक, युवती के परिजनों ने की युवक के दादा की हत्या, मामला हुआ दर्ज

grandfather’s murder: भिण्ड जिले के देहात थाना क्षेत्र के परसोना गांव में एक वृद्ध की लाठी डंडों से पीट पीटकर बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों द्वारा घर में अकेले सो रहे वृद्ध की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

यह था पूरा मामला

दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के परसोना गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक की इस हरकत के बाद पुलिस के डर से उसके परिजन भी घर छोड़कर अन्यत्र कहीं चले गए, जबकि युवक के वृद्ध दादा घर पर ही बने रहे।

इसी दौरान लड़की के परिजन युवक एवं अपनी बच्ची की तलाश करते हुए युवक के घर पहुंचे लेकिन घर पर जब कोई नहीं मिला तो उन्होंने युवक के दादा की बेरहामिष के साथ लाठी और डंडों से मारपीट कर दी है,जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में मृतक के पुत्र द्वारा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

इसे भी पढ़े :-Katni news:कलेक्टर साहब 10 साल से कर रहे हैं यह हमें परेशान

यूट्यूब चैनल मे खबरों को पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें घर में लगी आग, आधा दर्जन पशु जिंदा जले,फोन लगाने के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड 
घर में लगी आग, आधा दर्जन पशु जिंदा जले,फोन लगाने के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड 

घर में लगी आग, आधा दर्जन पशु जिंदा जले,फोन लगाने के बाद भी नहीं...

Share & Earn