---Advertisement---

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी का गला घोंटा, आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी का गला घोंटा, आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण

कानपुर: कानपुर शहर के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित रूमा के हाइटेक सिटी में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी.

हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद शव घर में छोड़कर महिला का पति थाने पहुंच गया. उसने पत्नी की हत्या करने की बात पुलिसकर्मियों को बताई. आनन-फानन में पुलिस, आरोपी के साथ उसके घर पहुंची. वहां चारपाई पर महिला का शव पड़ा था. पुलिस अब आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता व एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की. साथ ही आरोपी से भी पूछताछ की. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. एसीपी चकेरी अभिषेक पाण्डेय ने कहा, मृतका के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराएंगे.

 

चार माह पहले हुई थी शादी

 

फतेहपुर के गाजीपुर थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सचिन सिंह ने चार माह पहले गांव की ही 22 वर्षीय श्वेता सिंह से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों गुजरात चले गए थे. एक माह पहले सचिन, रूमा के साथ हाइटेक सिटी में किराए का कमरा लेकर रहने लगा.

उसके बात बीते कुछ दिनों से उसको पत्नी पर शक होने लगा. शुक्रवार की रात इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ. पति के मुताबिक रात में अचानक जब वो घर पहुंचा, तो पड़ोस में रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र उसके घर में मौजूद थे. पत्नी भी उनके साथ थी. विवाद हुआ, तो पुलिस आई, लेकिन बाद में पति – पत्नी को घर जाने दिया.

शनिवार सुबह सचिन ने पत्नी श्वेता की गला घोंटकर हत्या कर दी. खुद इसकी पुष्टि डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने भी की. इसके बाद थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर, देशभर में दिखेगा खगोलीय संतुलन का अनोखा नजारा
21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर, देशभर में दिखेगा खगोलीय संतुलन का अनोखा नजारा

21 मार्च को दिन-रात होंगे बराबर, देशभर में दिखेगा खगोलीय संतुलन का अनोखा नजारा...

Share & Earn