---Advertisement---

प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर काट दिया गला

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर काट दिया गला

शाहजहांपुर जिले के पुवाया इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या कर दी. प्रेमी उसका भांजा है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी और उसके दोस्तों की तलाश की जा रही है.

वारदात पुवाया थाना क्षेत्र के भटपुरा चंटू गांव की है. यहां के रहने वाले बलराम (30) का शव गुरुवार सुबह चारपाई पर मिला. घरवालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई. बलराम का गला रेता गया था. पुलिस पहुंची तो मृतक के भाई राजू ने बताया कि बलराम की पत्नी पूजा का उसके भांजे आदेश के साथ अवैध संबंध था. बलराम लगातार इसका विरोध कर रहा था. इसी से नाराज होकर पूजा ने अपने भांजे और उसके दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बलराम की गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने पूजा को हिरासत में लेते हुए उससे पूछताछ की.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि पीआरबी से सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिली कि पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर दी है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्नी घटनास्थल पर बैठी मिली. बलराम का शव खून से लथपथ पाया गया. पत्नी से पूछताछ की गई तब पता चला कि भांजे आदेश ने दोस्तों के साथ मिलकर यह कार्य किया है. वे फिलहाल फरार हैं. इसमें पत्नी पूजा ने भी साथ दिया है. पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn