---Advertisement---

हवाला कांड के चलते गुना एसपी को हटाया,कलेक्टर सीधी पर भी गिरी गाज

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

हवाला कांड के चलते गुना एसपी को हटाया,कलेक्टर सीधी पर भी गिरी गाज

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए रविवार को गुना और सीधी में अधिकारियों पर कार्रवाई की। सबसे पहले गुना में हवालाकांड में पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी की भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए 1 करोड़ रुपए कैश और कथित लेनदेन के मामले के बाद की गई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सीधी जिले में भी सख्ती दिखाई। आकस्मिक दौरे के दौरान आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के आधार पर जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इसके बाद कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सीधी जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को निलंबित करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सीधी में प्रशासनिक कामकाज को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जबकि गुना में नकदी हेरफेर के मामले ने सरकार को सख्त कार्रवाई के लिए मजबूर किया।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई
रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई

रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक...

Share & Earn