---Advertisement---

जिला अस्पताल सीधी की सुरक्षा व्यवस्था पर शिवसेना ने उठाए गंभीर सवाल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

जिला अस्पताल सीधी की सुरक्षा व्यवस्था पर शिवसेना ने उठाए गंभीर सवाल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

लेबर वार्ड में आवारा मवेशियों की एंट्री से मचा हड़कंप, “क्या प्रशासन बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा?” — विवेक पाण्डेय 

पत्रकारों द्वारा चलाई गई खबर को झूठा खाने वाले सिविल सर्जन प्रमाणित करें: विवेक पाण्डेय

सीधी। जिला चिकित्सालय सीधी एक बार फिर गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में है। प्रसूता महिलाओं के लिए बनाए गए लेबर वार्ड में आवारा मवेशियों के प्रवेश का वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर शिवसेना ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 05 मई 2026 को जिला अस्पताल के लेबर वार्ड में आवारा मवेशियों के घूमने का वीडियो रिकॉर्ड हुआ, जिसका समय दोपहर 2:45 बजे एवं शाम 5:38 बजे बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद आमजन में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि जहां प्रसूता महिलाएं एवं नवजात शिशु भर्ती रहते हैं, वहां इस प्रकार की लापरवाही गंभीर खतरे का संकेत है।

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि यह घटना अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करती है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि “क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?” साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा चलाई गई खबर को झूठा बताने वाले सिविल सर्जन संबंधित समयावधि की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक कर सत्य प्रमाणित करें।

विवेक पाण्डेय ने आरोप लगाया कि संबंधित स्थान के सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं तथा मामले को दबाने के लिए तथ्यों के विपरीत नोटिस एवं आवेदन तलब किए जा रहे हैं।

शिवसेना ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाए, सीसीटीवी व्यवस्था की जांच हो तथा प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की सुरक्षा हेतु अस्पताल में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।

इस बीच प्रमुख रूप से पत्र सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा,जिला महामंत्री सुनील रावत ,नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, आशीष सिंह चौहान, आनंद साहू कमलभान विश्वकर्मा सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें महिला अपराध में मध्य प्रदेश टॉप 5 पर, जाने पूरा आकड़ा
महिला अपराध में मध्य प्रदेश टॉप 5 पर, जाने पूरा आकड़ा

भोपाल - NCRB( क्राइम ब्यूरो रिकॉर्ड ने जारी)2024 के आंकड़े जारी किए.. महिला अपराध...

Share & Earn