---Advertisement---

जिंदा गाय ले जाकर काटने का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Updated on:

---Advertisement---

जिंदा गाय ले जाकर काटने का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के पाली थाना के घुनघुटी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदनिया से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों पर गाय को काटने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हलचल मच गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरा मामला आरोपों के आधार पर दर्ज किया जा रहा है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

गौ सेवक सिल्लू रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे कुछ व्यक्ति जिंदा गाय को ग्राम चंदनिया से घुनघुटी की ओर ले जा रहे थे। इस दौरान उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद अन्य गौ सेवकों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी गई। सिल्लू रजक के मुताबिक, वहां पहुंचने पर तीन से चार लोग गाय को काटते हुए नजर आए। इस दृश्य को देखते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े आरोपित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गौकशी की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सामने आया है और शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ पाएगी।

घटना के बाद गांव में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप कितने सही हैं और किन लोगों की इसमें संलिप्तता है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 11Kb पोल टूटने से बाडी,पैरा में फैली आग,पास बधे गाय के 3बछड़े झुलसे
11Kb पोल टूटने से बाडी,पैरा में फैली आग,पास बधे गाय के 3बछड़े झुलसे

11Kb पोल टूटने से बाडी,पैरा में फैली आग,पास बधे गाय के 3बछड़े झुलसे। अमित...

Share & Earn