---Advertisement---

J&k: सेना ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

J&k: सेना ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया

J&k: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सेना ने एक संयुक्त अभियान में दो आतंकियों को मार गिराया है. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है. बताया जा रहा है कि मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े हुए थे.

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में एक जॉइंट एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को मार गिराया. सुरक्षा बलों को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक प्राकृतिक गुफा में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिली. इसके बाद सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 4 बजे रामनगर के जाफर जंगल इलाके में सेना, पुलिस और CRPF की जॉइंट सर्च टीमों ने आतंकवादियों को गुफा के अंदर ढूंढ निकाला, जिसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक जबरदस्त गोलीबारी हुई.

उनके मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को गोली लगी थी, लेकिन वह अपने साथी के साथ प्राकृतिक गुफा में भागने में कामयाब रहा. अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 7.30 बजे जब आतंकवादियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, तो इलाके में फिर से गोलीबारी और जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दी. उन्होंने बताया कि घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए पैराट्रूपर्स और डॉग स्क्वॉड सहित सेना की अतिरिक्त टुकड़ियों को भेजा गया. आखिरकार सुरक्षाबलों को अपने अभियान में कामयाबी मिली.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें "कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"
"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही किनारे कर दिया"

"कांग्रेस में अपनों से जंग! अजय सिंह राहुल बोले- सरकार बनवाई, लेकिन हमें ही...

Share & Earn