---Advertisement---

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...

कटनी। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री विकार अहमद सिद्दीकी को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह कटनी में आरोपी के निवास स्थान पर की गई।

जानकारी के अनुसार कुंवरलाल रजक जल संसाधन विभाग में चौकीदार के पद पर पदस्थ थे, जो 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए। विभाग के कुल 9 कर्मचारियों को वर्ष 2011-12 से एरियस की राशि का भुगतान नहीं हुआ था। इस मामले में कर्मचारियों ने हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां 30 अप्रैल 2025 को फैसला उनके पक्ष में आया। फैसले के अनुसार कर्मचारियों को एरियस का भुगतान किया जाना था।

कुंवरलाल रजक को लगभग ₹8 लाख एरियस राशि मिलनी थी। भुगतान के लिए संपर्क करने पर कार्यपालन यंत्री ने उन्हें कई दिनों तक टालमटोल किया और बदले में ₹50 हजार की रिश्वत की मांग की। इससे परेशान होकर कुंवरलाल ने 25 फरवरी को लोकायुक्त एसपी अंजू लता पटले से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई की गई। जैसे ही कुंवरलाल ने ₹20 हजार की पहली किस्त दी, लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
Share & Earn