---Advertisement---

जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, आपके घर से पूछे जाएंगे ये महत्वपूर्ण सवाल!

---Advertisement---

जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, आपके घर से पूछे जाएंगे ये महत्वपूर्ण सवाल!

सरकार की Houselisting & Housing Census 2027 में आपके घर और परिवार से जुड़ी जानकारी ली जाएगी।

अगर आपको पहले से जानकारी होगी, तो फॉर्म भरना आसान हो जाएगा।

 

1. मकान से जुड़े सवाल

 

✔️ मकान नंबर क्या है?

✔️ मकान पक्का है या कच्चा?

✔️ फर्श, दीवार और छत किस चीज़ की बनी है?

✔️ मकान रहने के लिए है या दुकान/व्यापार भी चलता है?

✔️ मकान अच्छी हालत में है या जर्जर

 

इन सवालों से सरकार को लोगों के रहने की स्थिति का पता चलेगा।

 

2. परिवार की जानकारी

 

✔️ घर में कुल कितने लोग रहते हैं?

✔️ परिवार के मुखिया का नाम क्या है?

✔️ मुखिया पुरुष, महिला या अन्य?

✔️ परिवार SC/ST/OBC या अन्य वर्ग से है?

✔️ मकान अपना है या किराए का?

इससे सामाजिक और आर्थिक स्थिति का रिकॉर्ड तैयार होगा।

 

3. पानी, बिजली और शौचालय

 

✔️ घर में कितने कमरे हैं?

✔️ पीने का पानी कहाँ से आता है?

✔️ पानी घर में उपलब्ध है या बाहर से लाना पड़ता है?

✔️ बिजली है या नहीं?

✔️ घर में शौचालय और बाथरूम है या नहीं?

✔️ गंदे पानी की निकासी कैसे होती है?

इससे गांव और शहरों की मूल सुविधाओं की स्थिति पता चलेगी।

 

4. रसोई और खाना

 

✔️ घर में अलग रसोई है या नहीं?

✔️ गैस कनेक्शन (LPG/PNG) है या नहीं?

✔️ खाना लकड़ी, गैस या कोयले से बनता है?

✔️ परिवार सबसे ज्यादा कौन सा अनाज खाता है?

सरकार इससे लोगों के जीवन स्तर और पोषण की जानकारी जुटाएगी।

 

5. मोबाइल, इंटरनेट और वाहन

 

✔️ घर में टीवी है?

✔️ इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है?

✔️ मोबाइल या स्मार्टफोन है?

✔️ लैपटॉप/कंप्यूटर है?

✔️ साइकिल, बाइक, कार या अन्य वाहन हैं?

इससे डिजिटल और आर्थिक स्थिति का अंदाज़ा लगाया जाएगा।

 

6. मोबाइल नंबर

✔️ परिवार से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर लिया जाएगा।

जरूरी जानकारी

✅ यह जनगणना दो चरणों में होगी।

✅ पहली बार डिजिटल तरीके से जानकारी ली जाएगी।

✅ कई लोग स्वयं भी ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे।

✅ सही जानकारी देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस जानकारी को अपने परिवार और दोस्तों तक जरूर शेयर करें ताकि सभी लोग पहले से तैयार रहें।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भारत तिवारी एनकाउंटर मामला, एनकाउंटर य हत्या
भारत तिवारी एनकाउंटर मामला, एनकाउंटर य हत्या

बिहार : भारत तिवारी एनकाउंटर मामला, एनकाउंटर य हत्या भारत तिवारी के एनकाउंटर मामले...

Share & Earn