---Advertisement---

जनगणना से पहले महिला आरक्षण गलत: पीसी शर्मा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

जनगणना से पहले महिला आरक्षण गलत: पीसी शर्मा

भोपाल।

महिला आरक्षण को लेकर देशभर में चल रही सियासी बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने वर्तमान प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिना जनगणना कराए महिला आरक्षण लागू करना उचित नहीं है।

पीसी शर्मा ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू करने से पहले जनगणना कराना जरूरी है, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर निर्णय लिया जा सके। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पहले परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए, उसके बाद ही महिला आरक्षण को लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूर्व में भी ठोस कदम उठाए जा चुके हैं। इस संदर्भ में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय महिला सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई थीं।

पीसी शर्मा ने वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में इस मुद्दे को जिस तरह उठाया जा रहा है, वह राजनीतिक दृष्टिकोण से प्रेरित प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस विषय को उछाला जा रहा है, ताकि नए मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह कदम जनहित से अधिक चुनावी रणनीति का हिस्सा लगता है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी जिला में विकास की रफ्तार तेज,आवास योजनाओं से लेकर टैक्स वसूली तक प्रगति की तस्वीर
सीधी जिला में विकास की रफ्तार तेज,आवास योजनाओं से लेकर टैक्स वसूली तक प्रगति की तस्वीर

सीधी जिला में विकास की रफ्तार तेज,आवास योजनाओं से लेकर टैक्स वसूली तक प्रगति...

Share & Earn