---Advertisement---

जनपद शिक्षा केंद्र मझौली की आईसीटी लैब में चोरी, शासकीय कंप्यूटर उपकरण ले गए अज्ञात चोर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

जनपद शिक्षा केंद्र मझौली की आईसीटी लैब में चोरी, शासकीय कंप्यूटर उपकरण ले गए अज्ञात चोर

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत

जिला परियोजना समन्वयक विनय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद शिक्षा केंद्र मझौली के कार्यालय परिसर में स्थापित आईसीटी (आईसीटी) लैब में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर शासकीय कंप्यूटर उपकरण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही जनपद शिक्षा केंद्र प्रशासन ने थाना मझौली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं शीघ्र जांच की मांग की है।

उन्होंने बताया कि कार्यालय में शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के संचालन के लिए स्थापित आईसीटी लैब में कुल 11 कंप्यूटर सेट (मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड एवं माउस) सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अज्ञात चोर कार्यालय परिसर में छत के रास्ते प्रवेश कर हाल का ताला तोड़ते हुए आईसीटी लैब में रखे शासकीय उपकरण चोरी कर ले गए।

प्रारंभिक जांच के अनुसार चोरी हुई सामग्री में 6 मॉनिटर, 2 सीपीयू, 4 की-बोर्ड तथा 5 माउस शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही विकासखंड स्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केंद्र मझौली द्वारा थाना प्रभारी मझौली को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा मामले की शीघ्र जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।

जिला परियोजना समन्वयक विनय मिश्रा ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस घटना से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो तो वह तत्काल थाना मझौली अथवा जनपद शिक्षा केंद्र मझौली को सूचित कर जांच में सहयोग प्रदान करें।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज बारिश बनी जानलेवा! जोगीपुर बाईपास पर आमने-सामने भिड़ीं सफारी और अल्टो, तीन गंभीर घायल रीवा रेफर
तेज बारिश बनी जानलेवा! जोगीपुर बाईपास पर आमने-सामने भिड़ीं सफारी और अल्टो, तीन गंभीर घायल रीवा रेफर

तेज बारिश बनी जानलेवा! जोगीपुर बाईपास पर आमने-सामने भिड़ीं सफारी और अल्टो, तीन गंभीर...

Share & Earn