---Advertisement---

काम नहीं करोगे तो सीधे बर्खास्त कर दूंगा, फिर हाईकोर्ट जाते रहना”

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

काम नहीं करोगे तो सीधे बर्खास्त कर दूंगा, फिर हाईकोर्ट जाते रहना”

मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को लगाई फटकार

सीधी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा मंगलवार शाम लगभग 5 बजे मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। कलेक्टर के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कई कमियां और लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।

कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा, “काम नहीं करोगे तो सीधे बर्खास्त कर दूंगा, फिर हाईकोर्ट जाते रहना। हमें अपनी जनता का काम चाहिए, बहानेबाजी नहीं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी नौकरी जनता की सेवा के लिए है और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए आए मरीजों से भी बातचीत कर इलाज और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

इसी दौरान स्थानीय निवासी रोहित सिंह ने शिकायत की कि अस्पताल में कई दिनों से डॉक्टर नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत सुनते ही कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर के सख्त तेवर के बाद अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें उपखंड मझौली के जनसुनवाई में शामिल हुए कलेक्टर,कुछ आवेदकों में खुशी तो कुछ में दिखी निराशा
उपखंड मझौली के जनसुनवाई में शामिल हुए कलेक्टर,कुछ आवेदकों में खुशी तो कुछ में दिखी निराशा

उपखंड मझौली के जनसुनवाई में शामिल हुए कलेक्टर कुछ आवेदकों में खुशी तो कुछ...

Share & Earn