---Advertisement---

सीधी विधायक रीति पाठक ने छात्राओं संग मनाया सांदीपनि उत्सव, नशामुक्ति का दिलाया संकल्प

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

संवाददाता-: अनिल शर्मा 

सीधी: गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित सांदीपनि उत्सव में शामिल होने के लिए सीधी विधायक रीति पाठक शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहुंचीं। कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सीधी विधायक रीति पाठक ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं, जिनके मार्गदर्शन से ज्ञान, संस्कार और चरित्र का निर्माण होता है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही संस्कार उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। छात्राओं का उत्साह और आत्मविश्वास देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विश्वास जताया कि वे भविष्य में जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे छात्राओं में विशेष उत्साह और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर थाना सेमरिया पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। विधायक रीति पाठक की उपस्थिति में सभी छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम में विश्वबंधु धर द्विवेदी, जगदम्बा सोनी, पुष्पराज सिंह, पंकज पाण्डेय, राजेश कुमार द्विवेदी, मुनिराज विश्वकर्मा, सरपंच निशा पाण्डेय, फूलकली सिंह, कुंवर सिंह चंदेल, संगीता सिंह, श्रीमती रन्नू साकेत, संजय पाण्डेय, राजीव लोचन सोनी, दिलीप पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, के.के. गुप्ता, गोमती विश्वकर्मा, शैलेश तिवारी, अजय शुक्ला, रमेश तिवारी, अभिषेक मिश्रा, पुनीत पाण्डेय, प्रिंस मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें काम नहीं करोगे तो सीधे बर्खास्त कर दूंगा, फिर हाईकोर्ट जाते रहना"
काम नहीं करोगे तो सीधे बर्खास्त कर दूंगा, फिर हाईकोर्ट जाते रहना"

काम नहीं करोगे तो सीधे बर्खास्त कर दूंगा, फिर हाईकोर्ट जाते रहना" मझौली सामुदायिक...

Share & Earn