---Advertisement---

जोहिला पुल पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

जोहिला पुल पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार करकेली से पाली की ओर आ रहे तीन युवकों को जोहिला पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान बादल कोल उम्र 17 वर्ष, पिता रंजीत कोल, निवासी वार्ड नंबर 5 मुढुलुआ टोला के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।घायलों में विकास कोल उम्र 17 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 5 मुढुलुआ टोला और विकास भट्ट उम्र 25 वर्ष, पिता आनंद भट्ट, निवासी पाली प्रोजेक्ट शामिल हैं। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक साथ वाहन से पाली की ओर आ रहे थे, तभी जोहिला पुल के पास अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोहिला पुल के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं और यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। वहीं मृतक के परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है ।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चंद सेकंड में पलटा मंजर,दो जिंदगियां बाल-बाल बचीं
सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चंद सेकंड में पलटा मंजर,दो जिंदगियां बाल-बाल बचीं

सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, चंद सेकंड में पलटा मंजर,दो जिंदगियां...

Share & Earn