---Advertisement---

पुलिस मुठभेड़ के बाद करिया लोनी गिरफ्तार, तीन बड़ी वारदातों का खुलासा

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पुलिस मुठभेड़ के बाद करिया लोनी गिरफ्तार, तीन बड़ी वारदातों का खुलासा

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

बुधवार की रात लूट की घटनाओं से इलाके में दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी करिया लोनी को पुलिस ने सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष जाल बिछाया था, लेकिन गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने कट्टे से फायरिंग कर दी। इस हमले में एक आरक्षक के पैर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें करिया लोनी घायल हो गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी ने बुधवार को पिपरिया पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहाँ मौजूद एक निहत्थे पुलिसकर्मी पर उसने जानलेवा हमला किया, जिसके बाद घायल आरक्षक को जबलपुर रेफर किया गया। इसके बाद आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर हार्वेस्टर ड्राइवर को निशाना बनाया और करीब 47 हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं, लोरहा रेलवे स्टेशन के पास एक रेलकर्मी पर हमला करके उसे गंभीर रूप से लहूलुहान भी किया गया और उसकी जेब से हजारों रुपये लूटे गए।

सूत्रों का कहना है कि इलाके में आतंक फैलाने वाले कुल तीन बदमाशों में से एक करिया लोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। पूछताछ के दौरान करिया लोनी के अन्य साथियों तथा पुराने मामलों से जुड़ी अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि आरोपी कई दिनों से क्षेत्र में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से पूरे गिरोह का नेटवर्क उजागर हो सकता है। फिलहाल आरोपी को मेडिकल जांच के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि बाकी फरार साथियों की गिरफ्तारी भी निकट भविष्य में संभव है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी
सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह प्रभारी

सोनार समाज महा अधिवेशन मिर्जापुर में सम्पन्न, चेतमणि सोनी बने मध्य प्रदेश के सह...

Share & Earn