---Advertisement---

खुले में भीगा गेहूं, जिम्मेदारों पर गिरी गाज,चौफाल उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित, किसानों के नुकसान की भरपाई के निर्देश

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

खुले में भीगा गेहूं, जिम्मेदारों पर गिरी गाज,चौफाल उपार्जन केंद्र प्रभारी निलंबित, किसानों के नुकसान की भरपाई के निर्देश

सीधी जिले के चौफाल स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। कलेक्टर के निरीक्षण में पाया गया कि खरीदा गया गेहूं खुले में असुरक्षित तरीके से रखा गया था, जिसके चलते बारिश और नमी से बड़ी मात्रा में अनाज खराब हो गया। इस अव्यवस्था का सीधा असर किसानों पर पड़ा है, जिनकी मेहनत की उपज को नुकसान झेलना पड़ा।

वही जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि केंद्र पर गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए थे। जबकि इस संबंध में पहले ही प्रशासन द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने लापरवाही बरती और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कोई गंभीर कोशिश नहीं की गई।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से उपार्जन केंद्र प्रभारी शैलेन्द्र सिंह चौहान को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही यह भी आदेश दिया गया है कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित प्रभारी से ही कराई जाएगी, ताकि जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

सीधी कलेक्टर ने इस घटना को गंभीर चेतावनी के रूप में लेते हुए जिले के सभी उपार्जन केंद्रों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गेहूं के सुरक्षित भंडारण के लिए जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, 120 घन मीटर जब्त,5 और ठिकाने रडार पर
अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, 120 घन मीटर जब्त,5 और ठिकाने रडार पर

अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, 120 घन मीटर जब्त,5 और ठिकाने रडार पर...

Share & Earn