---Advertisement---

किसान की गोली मारकर हत्या, बेड पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

किसान की गोली मारकर हत्या, बेड पर खून से लथपथ पड़ा मिला शव

जमुई: बिहार के जमुई में किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह सो रहा था. घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा गांव के पैनपुरवा गांव की है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

किसान की बेरहमी से हत्या

मृतक की पहचान 55 वर्षीय किसान गणेश रावत के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि गणेश का नया मकान बन रहा है. उसी जगह पर वह रात में पत्नी के साथ सोया करता था लेकिन रविवार को पोते की तबीयत खराब होने के कारण पत्नी पुराने घर में ही सो गई थी. गणेश अकेले ही उस निर्माणाधीन घर में सोया था.

रात को सोने के दौरान मारी गोली

सुबह जब पत्नी नए मकान पर पहुंची तो देखा दरवाजा लगा था और पति अंदर ही हैं. आमतौर पर वह हर दिन सुबह ही उठकर खेत में काम करने चले जाते थे. दरवाजा खोलकर जब अंदर गई तो देखा कि पति की मौत हो चुकी है.

“गणेश रावत का पुराना मकान भी है गांव में लेकिन वो अपने निर्माण हो रहे मकान में सोते थे. पत्नी भी साथ रहती थी लेकिन कल रात में पोते की तबीयत खराब थी. इस कारण पत्नी पुराने मकान पर ही रह गई. उसके सिर में सटाकर गोली मारी गई है. शव चौकी पर पड़ा था, मच्छरदानी लगी थी.”- जय प्रकाश रावत, मृतक के परिजन

मृतक की पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे. जिस हाल में गणेश रात में सोया थी, उसी हाल में उसका शव पड़ा था. उसके सिर में नजदीक से गोली मारी गई थी. गणेश रावत के तीन बेटे हैं. दो बाहर रहकर काम करते हैं, जबकि तीसरा जमुई में ही घर पर रहकर टेम्पो चलाता है. वहीं, बेटी की शादी हो चुकी है.

तफ्तीश में जुटी पुलिस

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू कर दी है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मृतक के सिर पर बड़े जख्म के निशान हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा.

“हत्या जिस तरह से की गई है, वैसे में दो तरह की संभावना प्रतीत हो रही है. दोनों ऐंगल पर पुलिस गहन छानबीन कर रही है. साथ ही परिवार वालों से भी बातचीत की जा रही है. सभी बिंदुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है, जल्द ही खुलासा होगा.”- सतीश सुमन, एसडीपीओ, जमुई

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 20 दिन से घर में कैद हूँ, आरोपी वापस लेने की मिल रही धमकी", पीड़िता ने बयां किया खौफ; पत्थरबाजी का भी आरोप
20 दिन से घर में कैद हूँ, आरोपी वापस लेने की मिल रही धमकी", पीड़िता ने बयां किया खौफ; पत्थरबाजी का भी आरोप

सीधी गैंगरेप: "20 दिन से घर में कैद हूँ, आरोपी वापस लेने की मिल...

Share & Earn