---Advertisement---

कमर्जी में पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष,सब्बल, टांगी और डंडों से दंपत्ति पर जानलेवा हमला

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कमर्जी में पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष,सब्बल, टांगी और डंडों से दंपत्ति पर जानलेवा हमला

सीधी 

बीते शनिवार की रात सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उकरहा में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। किराना दुकान बंद कर रहे उग्रसेन भुजवा और उनकी पत्नी रामरती भुजवा पर सब्बल, टांगी और डंडों से हमला कर दिया गया। बताया गया कि श्यामबहादुर पटेल ने उग्रसेन भुजवा की आंख के पास सब्बल से हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

बीच-बचाव करने पहुंचीं पत्नी रामरती भुजवा पर भी टांगी से हमला किया गया। इसके बाद दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई।ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह जान बचाई। डायल 112 की मदद से घायल दंपत्ति को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उसमें श्यामबहादुर पटेल, बसंती पटेल, विकाश पटेल, आशीष पटेल पर कमर्जी पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन
100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन

100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn