---Advertisement---

कन्या विद्यालय में संविदाकार का मटेरियल भंडारण बना परेशानी का सबब

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

कन्या विद्यालय में संविदाकार का मटेरियल भंडारण बना परेशानी का सबब

*प्राचार्य ने वरिष्ठ कार्यालय को लिखा पत्र*

*मामला शा कन्या उ मा विद्यालय मझौली का*

*संजय सिंह मझौली*

जिले के नगर क्षेत्र मझौली में संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में संविदाकार द्वारा अनैतिक रूप से कब्जा कर भवन निर्माण सामग्री का भंडारण कर विद्यालय की गतिविधियों को प्रभावित किया है जो इन दिनों समस्या का सबब और चर्चा का विषय बना है।

ज्ञात होगी कन्या विद्यालय मझौली में बगैर किसी अनुमति के 2 माह पहले से पूरे परिसर में रेत एवं गिट्टी का भंडारण बेतरतीब तरीके से किए जाने के कारण होने वाली (प्रेयर)प्रार्थना भी प्रभावित है। साथ ही खेल गतिविधियां भी पूरी तरह से बंद हैं। इस मामले के संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य आराधना गुप्ता के द्वारा बताया गया कि विद्यालय में सामग्री भंडारण के लिए किसी तरह से अनुमति या अभिमत नहीं ली गई है।सामग्री भंडारण कर विद्यालय की गतिविधि को प्रभावित किया गया है जबकि यहां कक्षा 1 से 12 तक में 400 छात्राएं अध्यनरत हैं।जिसको लेकर मेरे द्वारा उपखंड अधिकारी मझौली एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया गया है।

*उपखंड अधिकारी ने सीएमओ को किया निर्देशित*

इस संबंध में मीडिया के द्वारा जब उपखंड अधिकारी आरपी त्रिपाठी को अवगत कराया गया तो उन्होंने मोबाइल फोन पर नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय परिषर से मटेरियल हटवाने के लिए कार्यवाही करें क्योंकि नगर क्षेत्र के संविदाकारों के द्वारा मटेरियल भंडारण किया गया है।साथ ही कहा गया कि उसी परिसर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिस कारण परिसर को तत्काल खाली कराना जरूरी है।

*इनका कहना*

विद्यालय परिसर में मटेरियल भंडारण के कारण छात्राओं की गतिविधियां प्रभावित होती है जिसके लिए मेरे द्वारा वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा गया है।

*आराधना गुप्ता प्रभारी प्राचार्य*

मामले के संबंध में जानकारी होने पर मेरे द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दूरभाष से निर्देशित किया गया है कि विद्यालय परिसर से मटेरियल तत्काल हटवाने के लिए कार्यवाही करें।

*आर पी त्रिपाठी उपखंड अधिकारी मझौली*

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी पूरी सुविधा– विधायक
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी पूरी सुविधा– विधायक

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी पूरी सुविधा– विधायक *प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगा का विधायक...

Share & Earn