---Advertisement---

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी पूरी सुविधा– विधायक

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी पूरी सुविधा– विधायक

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगा का विधायक ने किया लोकार्पण*

*संजय सिंह मझौली*

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डांगा का लोकार्पण क्षेत्रीय लोगों के लिए बड़ी सौगात है इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पूरी सुविधा मिलेगी जिसके लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा।उक्त संबोधन जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत डांगा में 15 जुलाई बुधवार को नवनिर्मित 6 विस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्र में क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने मुख्य बतौर मुख्य अतिथि के आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित किया।उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग में पदस्थ डॉक्टर एवं शिक्षक भगवान के तुल्य होते हैं इसलिए उनका काम भी उसी के अनुसार होना चाहिए। यहां पहले भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित था लेकिन सड़क विहीन होने के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी और धीरे-धीरे वह भवन भी खंडहर हो गया जिसके लिए मेरे द्वारा मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री से बराबर मांग की जाती रही तब उन्होंने 01 करोड़ 59 लाख रुपए अस्पताल भवन निर्माण के लिए स्वीकृत किए।यहां नियमित डॉक्टर पदस्थ रहे एवं स्टाफ भी पदस्थ रहे इसके लिए सीएमएचओ का सहयोग भी अपेक्षित है जिन्होंने घोषणा भी किया है। वही केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि हमारी सरकारें समाज के अंतिम छोर में जीवन यापन करने वाले परिवारों के जीवन में खुशहाली आए इसके लिए कई योजनाएं बनाई गई है और धरातल पर उसका असर भी देखा जा रहा है।वहीं ग्राम पंचायत डांगा में अन्य विकास कार्यों के लिए भी घोषणा करते हुए कहा कि बजट की कमी नहीं आएगी।यहां प्रसव सुविधा भी शुरू होगी और डॉक्टर एवं स्टाफ के रहने के लिए आवास भी बनेंगे जबकि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए सरपंच ग्राम पंचायत डांगा को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच डांगा अखिलेश जायसवाल के द्वारा की गई जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्णलाल पयासी जिला पंचायत सदस्य एवं राम सजीवन कचेर मंडल अध्यक्ष खड़ौरा मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीधी के तत्वावधान में किया गया जहां सर्व प्रथम भारत माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया वहीं स्वागत गीत व पुष्प माल से अतिथियों का स्वागत किया गया।ग्राम पंचायत डांगा के सरपंच अखिलेश जायसवाल ने स्वागत भाषण में सबका स्वागत करते हुए कहा कि अस्पताल लोकार्पण से दर्जन भर ग्राम के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी जो बड़ी सौगात है।हमारे ग्राम पंचायत में सर्वाधिक विकास हुआ है क्योंकि भाजपा गठन के बाद से अभी तक यहां के मतदाता अपना समर्थन देकर बढ़त दिलाई है उसी का परिणाम है कि विधायक जी का पूरा सहयोग मिलता है।कार्यक्रम में कृष्ण लाल पयासी ने भी विषय परख संबोधन देते हुए अस्पताल लोकार्पण की सराहना करते हुए इसका श्रेय क्षेत्रीय विधायक को दिया वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीधी डॉ अशोक खरे ने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की उपयोगिता एवं नागरिक जिम्मेदारी को लेकर संबोधन दिया।जनपद सदस्य सुनील सिंह ने क्षेत्रीय समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक सिंह ने आभार प्रकट किया।

*शिक्षकों को किया गया सम्मानित*

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तहत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों मुख्य अतिथि के हाथों शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया जिसमें डांगा विद्यालय की प्राचार्य नीता सिंह व विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह सहित दर्जन भर से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अमित कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश पांडेय,डॉ यूके श्रीवास्तव,सुनील सिंह जनपद सदस्य,शिवगोविंद बैश,स्वरूपेलाल यादव,संदीप शुक्ला,रावेंद्र उर्मलिया,ब्रम्हेंद्र मिश्रा,तारकेश्वर शुक्ला,हेमराज लोनी, मंचासीन रहे।वहीं कानून व्यवस्था के नायब तहसीलदार मनोज कुमार तिवारी एवं पुलिस बल तैनात रहा।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कन्या विद्यालय में संविदाकार का मटेरियल भंडारण बना परेशानी का सबब
कन्या विद्यालय में संविदाकार का मटेरियल भंडारण बना परेशानी का सबब

कन्या विद्यालय में संविदाकार का मटेरियल भंडारण बना परेशानी का सबब *प्राचार्य ने वरिष्ठ...

Share & Earn