---Advertisement---

कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले 2 झपटमार गिरफ्तार

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा के प्रभावी नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

बीते दिनों थाना कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक राहगीर का मोबाइल जबरन छीनकर भागने की घटना घटित हुई थी। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने धारा 304(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। मोबाइल झपटमारी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

सीसीटीव्ही फूटेज मुखबिर तंत्र और घेराबंदी से मिली सफलता

थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज और साइबर सेल की तकनीकी मदद से संदिग्धों को चिन्हित किया। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदेहियों को हिरासत में लिया:

1.विष्णु उर्फ रितेश गुप्ता पिता पवन गुप्ता (21 वर्ष), निवासी बंजारी, थाना जमोड़ी।

2.अतुल सिंह चौहान पिता शंकर सिंह चौहान(21 वर्ष), निवासी सुकवारी, थाना जमोड़ी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

बरामदगी एवं जब्ती

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:

04 नग मोबाइल फोन: (विभिन्न कंपनियों के, अनुमानित कीमत ₹46,000),02 मोटरसाइकिलें: घटना में प्रयुक्त एक हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक होंडा शाइन (अनुमानित कीमत ₹1,50,000),कुल मशरुका: लगभग ₹1,96,000*

2 फरार आरोपियों की तलाश जारी

पूछताछ के दौरान गिरोह में शामिल दो अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस की विशेष टीमें उनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, प्रधान आरक्षक आनंद शर्मा, आरक्षक राजकुमार मिश्रा, प्रखर पांडेय, अनुराग यादव एवं शिवेंद्र मिश्रा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भूमिहीन हुए परिवार, बरसात से पहले उजड़े आशियाने: गजरही में रेलवे का बुलडोजर चला, विरोध के बीच लाठी-डंडे लेकर डटे ग्रामीण
भूमिहीन हुए परिवार, बरसात से पहले उजड़े आशियाने: गजरही में रेलवे का बुलडोजर चला, विरोध के बीच लाठी-डंडे लेकर डटे ग्रामीण

भूमिहीन हुए परिवार, बरसात से पहले उजड़े आशियाने: गजरही में रेलवे का बुलडोजर चला,...

Share & Earn